हैडलाइन

नवी मुंबई महानगरपालिका के क्षेत्र में कोरोना के मामले बढ़े

नवी मुंबई : विगत 2 दिनों के दौरान नवी मुंबई महानगरपालिका के क्षेत्र में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है.वाशी स्थित मनपा के अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में बुधवार को मात्र 2 लोग ही भर्ती थे, शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 28 हो गई.वहीं बुधवार तक नवी मुंबई महानगरपालिका के क्षेत्र में 13 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए थे. शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 22 तक पहुंच गई है. नवी मुंबई महानगरपालिका से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 622 लोग होम क्वारन्टीन में थे, अब यह संख्या बढ़कर 913 हो गई है. वहीं बुधवार को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रहने वालों की संख्या 78 थी, जो अब घटकर 47 हो गई है. जबकि बाहर से यात्रा करके लौटे 296 लोगों ने 14 दिन के क्वॉरेंटाइन को पूरा किया है. कोरोना की रोकथाम व उपचार के लिए नवी मुंबई महानगर पालिका के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है. कोरोना का फैलाव नहीं बनने पाए इसके लिए नागरिक अपने घरों में ही रहे, ऐसी अपील मनपा आयुक्त अण्णासाहेब मिसाल ने की है. उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जरूरत का सामान खरीदने के लिए घर का कोई एक सदस्य ही घर से बाहर निकले. जो सदस्य घर से बाहर निकले वह अपने मुंह पर मास्क लगाए या फिर रुमाल बांधकर ही बाहर निकले.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...