हैडलाइन

महाराष्ट्र : लातूर में मिले 8 मुस्लिम कोरोना संक्रमित मरीज

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर जारी है। शनिवार को राज्य के लातूर में 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट सामने आए। जिसमें से 8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह सभी आंध्र प्रदेश के कर्नूल निवासी बताए जा रहे है। बता दें अब तक लातूर में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं था। लेकिन अब एक ही दिन में 8 मरीज मिलने से लातूर में डर का वातावरण है।

प्राप्त जानकारी उपरोक्त संक्रमितों समेत कुल 12 लोगों ने हरियाणा के फिरोजपुर गिरखा में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया था। इसके बाद लॉकडाउन के चलते यह सब ट्रेन से आने के बजाय कार से महाराष्ट्र पहुंचे। फिर यह सभी 2 अप्रैल की आधी रात निलंगा के मस्जिद में पहुंचे। यहा से यह सब लोग आंध्र प्रदेश के कर्नूल जानेवाले थे। लेकिन कार ड्राइवर इन्हे यही छोड़कर हरियाणा भाग गया। जिसके बाद सभी लोगों ने मस्जिद में ही रात गुजारी। इसके बाद 3 अप्रैल को सभी लोगों को हिरासत में लिया गया और नमूने कोरोना जांच के लिए पुणे भेज दिए गए। 

लातूर जिलाधिकारी जी. श्रीकांत ने जानकारी दी कि, 20 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद इन सभी को लातूर के विलासराव देशमुख अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इस बीच मस्जिद में ठहरने की इजाजत देनेवाले के खिलाफ कार्रवाई और उपरोक्त 12 लोगों के संपर्क में आनेवालों की भी जांच की जाएगी। 



Most Popular News of this Week

"हिंदी जोड़ने वाली भाषा, विवाद...

भाषा विवाद का माध्यम नहीं हो सकती हिंदी इस देश की संपर्क सूत्र है। भाषाओं के...

इंडियन नेवी के लोगों के लिए...

इंडियन नेवी के लोगों में खेल भावना, टीम भावना और लीडरशिप की क्वालिटी को...

अडानी पोर्ट्स: भारत को...

अडानी पोर्ट्स: भारत को वैश्विक लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में अग्रसरजब...

भारतीय नौसेना कर्मियों के लिए...

भारतीय नौसेना के कर्मियों में खेल भावना, टीमवर्क और नेतृत्व गुणों को...

डॉन 3 को लेकर खत्म हुआ विवाद,...

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच "डॉन 3" को लेकर हुआ झगड़ा...