हैडलाइन

नवीमुंबई : 10 फिलीपींस के नागरिकों पर मामला

नवीमुंबई : कोरोना का खतरा होने के बावजूद वाशी स्थित नूर मस्जिद के कार्यक्रम में 10 फिलीपींस के नागरिक शामिल हुए थे, जिनकी वजह से नवी मुंबई में कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए. जिसे गंभीरता से लेते हुए नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय कुमार के आदेश पर वाशी पुलिस ने इन 10 फिलिपिंस के नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 16 मार्च के दौरान वाशी के सेक्टर-9-ए स्थित नूर मस्जिद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें फिलीपींस के 10 नागरिकों ने हिस्सा लिया. जिनके संपर्क में आने से वाशी के रहने वाले एक मौलवी को कोराना हो गया, जिसके संपर्क में आने से उसके बेटे व उसके घर में काम करने वाली एक महिला भी कोरोना वायरस बाधित हुई. इन सभी को उपचार के लिए वाशी स्थित नवी मुंबई मनपा की अस्पताल के कोरोना उपचार वार्ड में भर्ती कराया गया था.

पुलिस के अनुसार नवी मुंबई में कोरोना से बाधित मिले लोगों में से अधिकांश लोग फिलीपींस से आए नागरिकों के संपर्क में थे, जिसकी वजह से उन्हें कोरोना हुआ. फिलीपींस से आए कुछ नागरिक कोरोना पॉजिटिव थे. इसके बावजूद भी इन नागरिकों ने नूर मस्जिद के सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...