हैडलाइन

मुंबई : क्या ठाकरे सरकार बताएगी बांद्रा स्टेशन के पास हजारों लोग कैसे इकट्ठा हुए? : किरीट सोमय्या

मुंबई : मंगलवार को अचानक बांद्रा स्टेशन के बाहर हजारों उत्तर भारतीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमय्या ने उद्धव सरकार से सवाल किया है। उन्होंने सवाल में कहा कि, क्या ठाकरे सरकार बताएगी बांद्रा स्टेशन के पास हजारों लोग कैसे इकट्ठा हुए? बांद्रा स्टेशन के बाहर पश्चिम बंगाल और उत्तर भारतीय लोग हजारों की तादाद में इकठ्ठा हो गए। जिसके सोमय्या ने उद्धव सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि, “क्या ठाकरे सरकार बताएगी कि बांद्रा स्टेशन के पास हजारों लोग कैसे इकट्ठा हुए? इंटेलिजेंस क्या कर रही थी? यह लोग कहां से आए? धारा 144 के बावजूद वे कितनी आसानी से वहां इकट्ठा हुए? लॉकडाउन के बाद से पुलिस ने चार से अधिक व्यक्ति को अनुमति नहीं दी, कैसे और क्यों आज?

मुंबई के बांद्रा और ठाणे के मुंब्रा में मंगलवार को पश्चिम बंगाल और उत्तर भारतीय लोग हजारों की संख्या में सडकों पर उतर आए और लॉकडाउन और सोशल डिस्टन्सिंग की धज्जियां उडा दी। अचानक से बड़ी संख्या में जमी भीड़ सड़क पर जमा होने से भीड़ को हटाने पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में  भारतीय संघटना के अध्यक्ष विनय दुबे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दुबे के खिलाफ अफवा फैलाने, कर्फ्यू का उल्लंघन करने, नागरिकों को इकठ्ठा करने समेत अन्य आरोप आरोप है। दुबे ने फेसबुक के माध्यम से आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसमें उसने मुंबई में काम के लिए आए उत्तर भारतीय मजदूरों को अपने-अपने राज्य में भेजने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी, 18 तारीख को इकठ्ठा होने का आवाहन किया था। 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...