कल्याण : शुक्रवार को डोंबिवली पूर्व में 26 वर्षीय 1 पुरुष मरीज मिलने से कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 61 हो गई है, जिनमें से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है. राहत की खबर यह है कि 23 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 35 मरीजों का अस्पताल में उपचार हो रहा है। शुक्रवार को मिला कोरोना एक मरीज डोंबिवली पूर्व का 26 वर्षीय पुरुष है. ऐसी जानकारी कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के वैद्यकीय अधिकारी द्वारा एक प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से दी गई है.