हैडलाइन

ठाणे : कोरोना रोकथाम में जुटे कर्मियों को 1000 भत्ता

ठाणे : जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के उपाय में दिन-रात कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य सराहनीय है. इसको देखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिरालाल सोनवणे ने तुरंत 1 हजार रुपये का प्रोत्साहन भत्ता देने के लिए निर्देश दिया और इस बीमारी के लिए कार्य में जुटे अधिकारियों से बातचीत भी की. जिला में कोरोना वायरस की लड़ाई में ग्रामसेवक, ग्रामपंचायत कर्मचारी, आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आदि  दिन-रात जुटे हुए हैं. सोनवणे ने तहसील स्तर पर एक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए एक बैठक लेकर कोरोना वायरस के विषय में जानकारी ली और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनाज व कम्युनिटी किचन, विलगीकरण कक्ष और पानी आदि की व्यवस्था में किसी भी तरह से कमी नहीं आये, इस पर चर्चा की. इसके अलावा सभी अधिकारियों को इस विषम परिस्थिति में कार्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है. कम्युनिटी किचन के माध्यम से दिहाड़ी मजदूर, ईंटभट्टी मजदूर व असहाय लोगों के लिए अंबरनाथ, कल्याण, मुरबाड, भिवंडी, शहापुर आदि जगहों पर दानदाताओं के सहयोग से अनाज और भोजन वितरण किये जाने का भी आदेश दिया.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...