हैडलाइन

पालघर : आरोपियों के नाम बताने पर सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में चोरी के संदेह में 16 अप्रैल को दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना से अब राजनीती भी गरमाई है। वहीं इस मामले में यहां की भाजपा सरपंच चित्रा चौधरी को सभी आरोपियों के नाम बताने के लिए जान से मरने की धमकी मिली है। 

सरपंच चित्रा चौधरी ने कहा कि, गांव की कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मेरे घर पर आकर सभी गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर मेरा घर तोड़कर बेटे के साथ सभी को जान मार देंगे ऐसी धमकी दी। धमकी मिलने के बाद सरपंच ने उनके और उनके परिवार के लोगों की जान को खतरा होने से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग पुलिस से की है। लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से प्रोटेक्शन नहीं दिया है।

सरपंच ने बताया कि, डहाणू तालुका के गडचिंचल गांव में साधुओं और उस ड्राइवर की कार वन विभाग ने रोकी थी। इसके बाद धीरे-धीरे भीड इकठ्ठा होने लगी। लोगों की भीड़ ने बच्चों की किडनी निकालने आने के संदेह में तीनों को पीटना शुरू कर दिया। सरपंच ने यह भी बताया कि, जब उन्होंने लोगों से पुलिस को आने देने और कानून को हाथ में न लेने को कहा तो लोग उनपर ही भड़क गए थे।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...