हैडलाइन

मुंबई : माहिम में फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में लगाए गए लाॅकडाउन के बीच माहिम में फायरिंग से सनसनी फैल गयी. एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने व्यक्ति के खिड़की पर कांच की बाॅटल फेंकी. जब उससे पूछा, तो उसने उसके उसके ऊपर फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में वह बाल-बाल बचा. माहिम पुलिस ने गोलीबारी करने के मामले में रिजवान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में पुरानी रंजिश में गोलीबारी करने की बात सामने आयी है.

माहिम (प.) के कैडल रोड स्थित अकबर मंजिल में 36 वर्षीय आसिफ रशीद मेहता रहते हैं. वह बुधवार की रात 8.30 बजे अपने घर के बालकनी के पास बैठे थे. इस दौरान उनके खिडकी पर कांच की बाॅटल आ कर लगी. उनके घर के सामने वाली इमारत जैतून अपार्टमेंट से बोतल फेंकी गयी थी. जब आसिफ बोतल फेंकने वाले व्यक्ति से इस विषय में पूछने गए, तो उसने पिस्तौल निकाली और आसिफ के ऊपर फायरिंग कर दिया. उसने आसिफ पर दो राउंड गोली चलायी. आसिफ इस गोलीबारी में बाल-बाल बचे. 

उन्होंने इसकी शिकायत माहिम पुलिस स्टेशन में की. पुलिस ने जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर रिजवान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दो लोग फरार हैं. पुलिस आसिफ की हत्या करने की साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है. रिजवान के खिलाफ कई आपराधिक मामला दर्ज होने की बात भी सामने आयी है.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...