हैडलाइन

मुंबई : 4 करोड़ लीटर दूध का मिल्क पाउडर बनाने की योजना

मुंबई : कोरोना संकट में दूध उत्पादक किसानों की मदद के लिए सरकार ने 4 करोड़ लीटर दूध का मिल्क पाउडर बनाने की योजना  बनाई है. इस बात का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया. सरकार का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से दूध बिक्री में 17 लाख लीटर की कमी आई है.

ऐसे में दूध उत्पादक किसानों की मदद के लिए सरकार ने 2 महीनों में 4 करोड़ लीटर दूध का मिल्क पाउडर बनाने की योजना को फाइनल किया है. इस योजना के लिए इमरजेंसी फंड के माध्यम से 127 करोड़  रुपए का  प्रावधान किया गया है.इस योजना को महाराष्ट्र राज्य सहकारी दूध महासंघ (महानंद) के माध्यम से पूरा किया जाएगा.

लॉकडाउन में कारोबारियों की मदद के लिए सरकार ने जीएसटी कानून में भी कुछ बदलाव का फैसला किया  है. इसके तहत आपात स्थिति में जीएसटी समेत अन्य टैक्स को भरने की समय सीमा को बढ़ाए जाने का प्रावधान है. इस बारे में राज्यपाल के आदेश से अध्य्यादेश जारी किया जाएगा. 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...