हैडलाइन

मुंबई : कुर्ला में गश्त के दौरान पुलिस पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस को लॉकडाउन का पालन कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. कुर्ला पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो बुधवार को पुलिस गश्ती दल के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर फरार हो गया था. पुलिस ने हमला करने, सरकारी काम में रुकावट डालने और लाॅकडाउन के उल्लंघन में कार्रवाई की है.

कुर्ला पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक एमएच चव्हाण ने बताया कि 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे पुलिस उप निरीक्षक काका साहबराव नागवे, सिपाही ठाकुर और कांबले की टीम कुर्ला (प.) के पाइप लाइन रोड स्थित इलाके में लोगों को लाॅकडाउन का पालन करवाने के लिए गश्त कर रहे थे. इस दौरान पाइप लाइन रोड स्थित वफाती लेन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाले रिजवान  जुबेर मेमन उर्फ रिजवान तुंडा अपने घर के खिड़की से झांक कर पुलिस उप निरीक्षक नागवे से कहने लगा कि पाइप लाइन की दुकाने क्यों बंद करवा रहे हो? मैं एनएसयूआई का कार्यकर्ता हूं. आप की वर्दी उतरवा सकता हूं. ऐसा कहते हुए बिल्डिंग से नीचे आया और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगा. 

इस बीच और पुलिसकर्मी गश्त करते हुए आ गए. पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह चकमा देकर फरार हो गया. नागवे की शिकायत पर कुर्ला पुलिस स्टेशन में रिजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले 26 अप्रैल को शिवाजी नगर में लाॅकडाउन तोड़ कर रास्ते में 15 से 20 की संख्या लोग इकट्ठा थे. पुलिस का गश्ती दल वहां पहुंचा और लोगों को अपने-अपने घर जाने के लिए कहा, तो कुछ लोग पुलिस पर पथराव कर भाग निकले. एक व्यक्ति ने लोहे के राॅड से एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया. इस हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था. 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...