हैडलाइन

महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्सुक हूं: एकनाथ खड़से

मुंबई : भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने रविवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधान परिषद में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्सुक हैं। परिषद की नौ सीटें 24 अप्रैल को रिक्त हुयी हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा था कि इन नौ सीटों पर 27 मई से पहले चुनाव कराए जाएंगे। इससे पहले कोरोना वायरस के चलते ये चुनाव टाल दिये गए थे।
खड़से ने पत्रकारों से कहा, ”मैं राज्य की राजनीति में बहुत दिलचस्पी रखता हूं और महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनी इस इच्छा से अवगत करा दिया है।”
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार खड़से को कई आरोप लगने के बाद पिछली देवेन्द्र फड़णवीस सरकार में मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद बीते कुछ वर्षों से वह खामोश थे। पार्टी ने बीते साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें मुक्ताईनगर सीट से टिकट देने से इनकार कर दिया था। खड़से की जगह चुनाव मैदान में उतरीं उनकी बेटी को हार का सामना करना पड़ा था। 


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...