हैडलाइन

मुंबई : एयर इंडिया 2,000 यात्रियों को लाएगी मुंबई

मुंबई : कोरोना संकट से विदेश में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया ने अभियान शुरू कर दिया है. ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत एयर इंडिया के 11 विशेष विमान 9 से 15 मई के बीच मुंबई के करीब 2,000 यात्रियों को लाएंगे. एयर इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिम क्षेत्र) रवि बोदाडे ने बताया कि पहले चरण में शुक्रवार को  एयरलाइंस के 4 विमान अलग-अलग देशों के लिए रवाना हुए. 

बोदाडे के अनुसार पहला विमान सुबह लंदन के लिए मुंबई से टेक आफ किया. दूसरा विमान सुबह नौ बजे रियाद के लिए रवाना हुआ. जबकि सिंगापुर और न्यूयॉर्क के लिए विशेष विमान देर रात टेक आफ किए. इस बीच, एयरपोर्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों के थर्मल स्क्रीनिंग आदि की व्यवस्था की गई है. एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चिंन्ह लगाए गए हैं. सभी आवश्यक प्वाइंट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था है. करीब 2,000 यात्री मलेशिया, फिलीपीन्स, बांग्लादेश, सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन से आएंगे.

विदेश से आने वाले इन यात्रियों को मुंबई महानगरपालिका द्वारा होटलों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में ठहराया जाएगा. ये यात्री 14 दिन तक शहर के विभिन्न होटलों में क्वारंटाइन रहेंगे और उनकी विधिवत स्वास्थ्य चेकिंग के बाद छोड़ा जाएगा.   एयर इंडिया ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत विभिन्न देशों से करीब 15,000 यात्रियों को स्वदेश वापस ला रही है. ये यात्री भारत के अलग-अलग शहरों के हैं. गुरुवार को एयर इंडिया के दो विमान संयुक्त अरब अमीरात से 363 यात्रियों को लेकर कोच्चि और कोझिकोड पहुंचे. 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...