हैडलाइन

मुंबई : 53 लाख का गुटखा जब्त, 3 गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को गुटखा की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है. सब्जी और फल जैसे आवश्यक सेवा की आड़ में गुटखा की तस्करी हो रही थी. इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. क्राइम ब्रांच ने एक टेंपो और गोदाम से 53 लाख 48 हजार 960 रुपए मूल्य का गुटखा बरामद हुआ.

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि गोवंडी के शिवाजी नगर के 90 फुट रोड स्थित गजानन काॅलोनी के पास टेंपो में गुटखा की बड़ी खेप आने वाली है. पुलिस उपायुक्त अकबर पठान  के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच युनिट-10 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनिल माने, पुलिस निरीक्षक वाहिद पठान, सहायक पुलिस निरीक्षक शोभा खरात, सिपाही अमूल देशपांडे, सतीश कांबले, अजीत पाटिल की टीम ने शिवाजी नगर में ट्रैप लगाकर एक टेंपो को पकड़ा. उसके सामने कांच पर सब्जी और फल जैसे अत्यावश्यक सेवा लिखा हुआ था. जब टेंपो की तलाशी ली गयी, तो उसमें से लाखों रुपए का गुटखा बरामद हुया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनसे पूछताछ में एक गोदाम में गुटखा स्टोर कर रखा गया है. 

पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा. पुलिस ने टेंपो और गोदाम से 53 लाख 48 हजार 960 रुपए मूल्य का गुटखा जब्त किया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान मोहम्मद गौश जहुर अहमद खान (38), शैजाद मोहम्मद हनीफ (31) और एसएन खान (27) के रूप में हुई है. 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...