हैडलाइन

मुंबई : पालघर हत्याकांड की हो सीबीआई जांच

मुंबई : पालघर में दो साधुओं और एक ड्राइवर की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. यह मांग विधान परिषद में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर ने की है.  दरेकर ने शनिवार को पालघर के गडचिंचले गांव का दौरा किया, जहां कुछ दिनों पूर्व बेकाबू भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में दो साधुओं और एक ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. दरेकर ने आरोप  लगाया कि इस वारदात के 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को अरेस्ट करने में विफल रही है. 

दरेकर ने कहा कि इस घटना की वजह से पूरे देश में महाराष्ट्र की साख को बट्टा लगा है. दरेकर के साथ में विधायक मनीषा चौधरी, सुनील राणे, बीजेपी जिलाध्यक्ष नंदू पाटील समेत कई स्थानीय नेता मौजूद थे. इससे पहले गृहमंत्री  अनिल देशमुख ने भी पालघर का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने पालघर के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेज दिया था. देशमुख ने कहा कि इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...