हैडलाइन

शादी डॉट कॉम के जरिए एक महिला से करीब 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी

मुंबई, शादी डॉट कॉम के जरिए एक महिला से करीब 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में यूनिट 2 अपराध शाखा ने एक व्यक्ति को असल्फा विलेज से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम निमेश चोटालिया (32) है। पुलिस का कहना है कि निमेश खुद को विदेशी कारोबारी बताकर शादी करने के नाम पर धनी तलाकशुदा महिलाओं एवं युवतियों को फंसाता था। वह उनसे विदेश से भारत आकर मिलने की बात करता और मिलने का दिन तय हो जाने पर कस्टम अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट पर सामान रोक दिए जाने का बहाना कर पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करने की बात कहता। 

इस तरह से और भी बहाने बनाकर वह सामने वाले से लाखों रुपये ठग लेता और बाद में फोन बंद कर गायब हो जाता था। यूनिट 2 के सीनियर पीआई प्रशांत राजे के नेतृत्व में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपी निमेश के मोबाइल एवं ईमेल से उसकी लोकेशन का पता लगाकर घाटकोपर के असल्फा से गिरफ्तार कर लिया। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...