हैडलाइन

पब्जी का नशा लोगों के सिर पर इस कदर चढ़कर बोल रहा

मुंबई : शौक और मजे के लिए शुरू की गई चीजों की आदत नकारात्मक परिणाम देने लगती है। इसी शौक की सूची में मोबाइल पर खेला जानेवाला ऑनलाइन गेम पब्जी की लत देश के लाखों युवाओं को लग चुकी है। पब्जी का नशा लोगों के सिर पर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि तो उन्हें अपने भविष्य की चिंता है और ही रोजमर्रा के कामों से कोई लेना-देना बच्चों और युवाओं के इस पागलपन से परेशान अभिभावकों ने अब उनके लिए मनोचिकित्सकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि युवा पीढ़ी पर ऑनलाइन चैटिंग और गेमिंग का जुनून सवार है। इसमें पब्जी ने अधिकतर युवाओं को इस कदर पागल कर दिया है कि वे पढ़ाई-लिखाई छोड़कर दिन में १० से १२ घंटे लगातार ऑनलाइन गेम खेलने में बिता रहे हैं। हेल्थ स्प्रिंग क्लिनिक के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सागर मूंदड़ा ने बताया कि प्रतिदिन कम से कम एक बच्चे के मोबाइल एडिक्शन से परेशान होकर अभिभावक उसे क्लिनिक लेकर आते हैं। जब बच्चे से बातचीत की जाती है तो ९० प्रतिशत मामलों में पब्जी के कारण बच्चों में पागलपन देखने को मिलता है। डॉ. मूंदड़ा ने बताया कि इसमें अधिकांश रूप से १० से २० तक की उम्र के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। पब्जी के एडिक्शन के कारण बच्चों में चिड़चिड़ापन अधिक देखने को मिल रहा है। इसके कारण बच्चों ने परिवारवालों से बातचीत करना और खाना-पीना कम कर दिया है। डॉ. मूंदड़ा ने बताया कि अभिभावकों का कहना है अगर बच्चों को मोबाइल नहीं दिया जाए तो वे आग-बबूला होकर मां-बाप से लड़ाई करने पर उतारू हो जाते हैं। डॉ. मूंदड़ा के अनुसार मोबाइल पर पब्जी खेलने की इस एडिक्शन का उपाय बच्चे की एडिक्शन के बारे में पता चलते ही उसे अस्पताल लेकर जाना चाहिए। थैरेपी और दवाइयों से इसका इलाज संभव है ऐसे में बच्चे को मोबाइल से दूर रखना चाहिए।    


Most Popular News of this Week

स्वामी समर्थांच्या प्रकट...

भांडुप पश्चिम येथील माता रमाबाई नगर आणि साई हिल परिसरात श्री स्वामी समर्थ...

मुंबईत भटक्या कुत्र्यांच्या...

मुंबई शहर उपनगरात भटक्या कुत्र्यांच्या संख्येत वाढ झाली असून पालिकेच्या...

मुंबई काँग्रेसचे एलपीजी गॅस...

अमेरिका इराण युद्धामुळे गॅस सिलेंडरचा मोठा तुटवडा मुंबईसह राज्यात जाणवू...

सोनखार-पामबीचमध्ये ‘संयुक्त...

गुढीपाडव्याच्या निमित्ताने सोनखार-पामबीच परिसरात हिंदू नववर्षाचे...

INDIAN NAVY CONTINUES IOS SAGAR INITIATIVE TO STRENGTHEN MARITIME PARTNERSHIP...

 Reaffirming India’s commitment to collaborative maritime security in the Indian Ocean Region, the second edition of Indian Ocean Ship (IOS) SAGAR commenced on 16 Mar 2026 .The Indian Navy...

मुख्य सचिवांनी घेतली...

राज्याचे मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल  यांनी महाराष्ट्राचे राज्यपाल जिष्णु...