हैडलाइन

अवैध पंपों से बढ़ा पानी का संकट

मुंबई, एक तरफ पानी की कटौती और दूसरी ओर कम दबाव से आपूर्ति मुंबई के तमाम इलाकों में जनता की परेशानी की वजह बन चुकी है। सामान्य कटौती के अलावा इस समस्या को अधिक जटिल बनने की वजह बन रहे हैं बूस्टर पंप। तमाम बिल्डिंगों में अवैध तरीके से लगाए गए इन पंपों से सोसायटी में तो पानी की आपूर्ति सही ढंग से हो जाती है, लेकिन आसपास के इलाकों में कम दबाव से पानी पहुंचता है। अंदरूनी इलाकों में बसे स्लम के लोगों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी प्रशासन शिकायत मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दे रहा है। 

स्लम के आसपास की सोसायटियों में बूस्टर पंप के सहारे पानी खींचने की होड़ लग जाती है। ऐसे में, पंप के माध्यम से सोसायटियों की टंकी में तो पानी जमा हो जाता है, लेकिन तय समय में निश्चित मात्रा में पास की बस्ती में पानी नहीं पहुंच पाता है। 

आजकल सोसायटी भी एक-दूसरे से ज्यादा शक्तिशाली पंप लगाने में लगी हुई हैं। जिसका पंप जितना अधिक शक्तिशाली होगा, वह उतना अधिक पानी खींचेगा। एक नगरसेवक ने बताया कि आजकल बिल्डिंग में पहले ही बूस्टर पंप लगा दिए जाते हैं, इससे सबसे अधिक पास की बस्तियों के लोग प्रभावित होते हैं। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...