हैडलाइन

नए साल के जश्न के लिए लोकल भी तैयार

मुंबई, नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबईकरों को रेलवे ने विशेष लोकल ट्रेनों की सौगात दी है। मध्य रेलवे, हार्बर लाइन और पश्चिम रेलवे पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनें स्लो रहेंगी। ये ट्रेनें रात 12 बजे के बाद चलाई जाएंगी, यानी ये 1 जनवरी 2019 में चलेंगी। 

मध्य रेलवे की विशेष लोकल 

1. रात 1:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर ये ट्रेन 3 बजे कल्याण पहुंचेगी। 

2. रात 1:30 बजे कल्याण से रवाना होकर ये ट्रेन 3 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। 

हार्बर लाइन की विशेष लोकल 

1. रात 1:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर रात 2.50 बजे पनवेल पहुंचेगी। 

2. रात 1:30 बजे पनवेल से रवाना होकर रात 2.50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। 

पश्चिम रेलवे की विशेष लोकल 

1. रात 1:15 बजे चर्चगेट से रवाना होकर ये ट्रेन 2.55 बजे विरार पहुंचेगी। 

2. रात 2:00 बजे चर्चगेट से रवाना होकर ये ट्रेन 3.40 बजे विरार पहुंचेगी। 

3. रात 2:30 बजे चर्चगेट से रवाना होकर रात 4.10 बजे विरार पहुंचेगी। 

4. रात 3:25 बजे चर्चगेट से रवाना होकर रात 5.05 बजे विरार पहुंचेगी। 

5. रात 00:15 बजे विरार से रवाना होकर ये ट्रेन 1.47 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। 

6. रात 00:45 बजे विरार से रवाना होकर ये ट्रेन 2.17 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। 

7. रात 1:40 बजे विरार से रवाना होकर रात 3.12 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। 

8. रात 3:05 बजे विरार से रवाना होकर रात 4.37 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। 

मेगा ब्लॉक ने किया मूड ऑफ 

एक ओर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वहीं मध्य रेलवे पर रहने वाले यात्रियों के लिए हर दिन मुसीबत ही है। जब ट्रेनें चलती हैं, तो कोई न कोई तकनीकी खराबी यात्रियों का मूड ऑफ कर देती है और जब छुट्टी होती है, तो मेगा ब्लॉक मुसीबतें खड़ी कर देता है। 

30 दिसंबर को रविवार के दिन आम दिनों के बजाय ज्यादा संख्या में लोग घूमने के लिए घरों से निकले। गेट-वे ऑफ इंडिया, गिरगांव चौपाटी और मरीन ड्राइव पर सुबह से शाम तक भीड़ रही, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। लेकिन मध्य रेलवे को मुंबईकरों का मूड जरा कम ही समझ में आता है। नए साल के जश्न के ऐन मौके पर मेगा ब्लॉक और 31 दिसंबर की रात मेन लाइन और हार्बर लाइन पर सिर्फ एक-एक जोड़ी विशेष लोकल चलाकर खानापूर्ति की जा रही है। पश्चिम रेलवे में 4 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि रविवार को कोई ब्लॉक भी नहीं रखा गया। डोंबिवली निवासी महेश जोशी ने बताया कि रविवार को परिवार के साथ शाम बिताने मरीन ड्राइव जाने का मूड था, लेकिन लोकल में भीड़ देखकर इरादा बदल लिया। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...