हैडलाइन

पारंपरिक गीतों पर कॉपीराइट हो सकता है क्या!

मुंबई : मुंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही इस बात पर विचार करेगा कि क्या पारंपरिक गीतों को फिर से गाना कॉपीराइट का उल्लंघन है/ और क्या इस पर आपराधिक कार्रवाई हो सकती है। न्यायमूर्ति बी.पी. धर्माधिकारी और रेवती मोहिते-डेरे की खंडपीठ ने गीतकार प्रमोद सूर्या और दो प्रकाशकों पुखराज सूर्या व हितेन पटेल की ओर से दायर उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उनके खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में दर्ज प्राथमिकी रद्द करने अपील की गई है।

याचिका के अनुसार, प्रमोद ने पारंपरिक मारवाड़ी और गुजराती गीतों का संकलन किया था और उन्हें दो पुस्तकों में प्रकाशित किया। ये विवाह और समारोहों में गाए जाने वाले गीत हैं। दिसंबर २०१४ में आशादेवी सोनगडा ने मालाड पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रमोद और दो प्रकाशकों ने एक गीत की नकल की थी, जिसे वह अपनी एक किताब में पहले ही प्रकाशित कर चुकी हैं।

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने कहा, ‘ये पारंपरिक गीत हैं, जो पीढ़ियों से शादियों और अन्य समारोहों में गाए और बजाए जाते हैं। कोई इस पर कॉपीराइट का दावा कैसे कर सकता है/ यह तो ऐसा है, जैसे कहा जाए कि हमारे राष्ट्रगान और वंदे मातरम को कहीं भी और कोई भी दोबारा न तो गाए, न प्रकाशित करे।’



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...