हैडलाइन

पाकिस्तान ने प्रो लीग के लिए नए चेहरों की टीम चुनी, 11 सीनियर खिलाड़ियों को बाहर किया

कराची: पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने अगले महीने से शुरू होने वाली एफआईएच प्रो लीग के लिए रविवार को टीम का चयन किया जिसमें उसने हाल में हुए विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली टीम में शामिल 11 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। ट्रायल्स इस्लामाबाद में किए गए जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता इस्लाहुद्दीन सिद्दिकी ने रविवार को टीम की घोषणा की जिसमें से कप्तान मुहम्मद रिजवान के अलावा 10 सीनियर खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया। अब अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोपीय देशों में होने वाली आगामी छह महीनों में प्रो लीग सीरीज में मिडफील्डर अली शान इस नए चेहरों वाली 18 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम अगुवाई करेंगे। 

इस 25 साल के खिलाड़ी ने 135 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। पाकिस्तानी टीम पिछले साल नवंबर-दिसंबर में भुवनेश्वर में हुए 16 देशों के विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी और 11वें स्थान पर रही थी। दिलचस्प बात यह है कि वित्तीय संकट के कारण पाकिस्तानी टीम की प्रो लीग में भागीदारी भी सुनिश्चित नहीं है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...