हैडलाइन

ट्रेंट बोल्ट का 'पंच', भारत को चौथे वनडे में न्यू जीलैंड ने 8 विकेट से दी मात

नई दिल्ली: न्यू जीलैंड ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत गुरुवार को हैमिल्टन में सीरीज के चौथे वनडे में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। कीवी गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेदम नजर आई और पूरी टीम 30.5 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मेजबान टीम ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

न्यू जीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर 

भारतीय टीम का प्रदर्शन इस वनडे में काफी खराब रहा और उसने न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया। यह वनडे में ओवरऑल भारत का सातवां सबसे कम स्कोर है। न्यू जीलैंड के खिलाफ साल 2010 में भारत की पूरी पारी दाम्बुला में 88 रन पर सिमट गई थी। वनडे में भारत का सबसे कम स्कोर 54 रन है जो उसने श्री लंका खिलाफ शारजाह में 29 अक्टूबर 2000 को बनाया था। 

भारत की खराब शुरुआत 

न्यू जीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों ओपनर मात्र 23 रन तक पविलियन लौट गए। शिखर धवन को 5 विकेट मात्र 33 रन के स्कोर तक गिर गए। पहला विकेट शिखर धवन के रूप में 21 के टीम स्कोर पर गिरा और फिर कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा (7) भी बोल्ट का शिकार बन गए। 

33 के स्कोर पर आधी टीम लौटी पविलियन

भारतीय टीम के लगातार 3 विकेट 33 के स्कोर पर गिरे। पहले अंबाती रायुडू (0) और दिनेश कार्तिक (0) को कोलिन डि ग्रैंडहोम ने अपना शिकार बनाया, फिर पदार्पण कर रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (9) को बोल्ट ने अपनी ही गेंद पर कैच कर पविलियन की राह दिखा दी। भारत की आधी टीम 33 के स्कोर तक पविलियन लौट गई।

हार्दिक पंड्या ने जगाई उम्मीद 

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बोल्ट के ओवर में 3 चौके लगाकर उम्मीद जगाई लेकिन 20वें ओवर की चौथी गेंद पर उनको भी बोल्ट ने विकेट के पीछे कैच कराकर पविलियन की राह दिखा दी। पंड्या ने 20 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौकों की मदद से 16 रन बनाए। कुलदीप यादव (15) और युजवेंद्र चहल ने 9वें विकेट के लिए 25 रन जोड़े। कुलदीप को 80 के टीम स्कोर पर ऐसल ने शिकार बनाया। वहीं, युजवेंद्र 18 रन बनाकर नाबाद लौटे।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...