डॉक्टर बोला आपकी बेटी गर्भवती हैं, और खुल गया गैंगरेप का दर्दनाक मामला

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में एक १५ वर्षीय छात्रा के साथ दो लोगो जंगल में ले जाकर जबरन गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। बोइसर पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया।

पालघर जिले के पुलिस प्रवक्ता हेमंत कुमार काटकर ने कहा कि 9 वी क्लास की छात्रा रुचिता (काल्पनिक नाम) बोईसर में अपने माता -पिता के साथ रहती है। रुचिता 30 अक्टूबर 2018 को शाम करीब 5;30 बजे के आस पास विद्यानगर मार्ग से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच आरोपी संदीप गुप्ता और प्रदीप गुप्ता छात्रा को पीछे से दबोच लिया,और पास की झाड़ियों में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। और छात्रा को धमकाते हुए वहां से फरार हो गए।

मामले का खुलाशा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसको पास के सरकारी अस्पताल में ले गए। डाक्टर उस समय दंग रह गए जब उन्होंने पीड़िता को चेकअप में गर्भवती पाया। जिसके बाद परिजनों ने समझा बुझाकर छात्रा को साहस दिया तो उसने आपबीती बता दोनों आरोपियों का नाम बताया और बोईसर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक पी.बी पासलकर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड कानून सहित धारा ३७६ (डी, ए) पनिशमेंट ऑफ सेक्सुअल चाइल्ड हर्रेसमेन्ट पोस्को एक्ट ४,६, के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों की तलाश में जुट गई है आगे की मामले की जांच बोइसर के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे हैं।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...