हैडलाइन

कार्तिक ने NZ के खिलाफ तीसरे T20I के आखिरी ओवर में नहीं लिया था सिंगल

कार्तिक ने कहा, एक रन लेने से इनकार करने के बाद विश्वास था छक्का मार दूंगा

दिल्ली : भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि न्यू जीलैंड के खिलाफ निर्णायक तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कृणाल पंड्या को एक रन लेने से इनकार करने के बाद उन्हें विश्वास था कि वह छक्का मार सकते हैं। हैमिल्टन में रविवार को हुए तीसरे और अंतिम टी20 में चीजें भारतीय टीम की योजना के अनुसार नहीं हुई और कार्तिक को इसे स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है। भारत को अंतिम ओवर में 16 रन की दरकार थी। कार्तिक ने तीसरी गेंद पर बड़े शाट खेलने में सक्षम क्रुणाल को एक रन लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद यह बहस शुरू हुई कि उन्होंने सही फैसला किया या नहीं। कार्तिक ने बुधवार को कहा, 'मुझे लगता है कि उस स्थिति (145 रन पर छह विकेट) के बाद मैंने और क्रुणाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हम मैच को ऐसी स्थिति में लाने में सफल रहे जहां गेंदबाज दबाव में थे। हमें काम खत्म करने का यकीन था। और उस समय (एक रन लेने से इनकार करने के बाद) मुझे विश्वास था कि मैं छक्का मार सकता हूं।' 

पिछले कुछ वर्षों में हालांकि कार्तिक छोटे प्रारूप में भारत के लिए सबसे प्रभावी फिनिशर में से एक के रूप में उभरे हैं। कार्तिक हैमिल्टन में चूक गए लेकिन वह और कृणाल ही मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गए जबकि टीम इंडिया 16वें ओवर में 145 रन तक छह विकेट गंवा चुकी थी । उन्होंने कहा, 'मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में कई बार आपको दबाव में बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर विश्वास करना होता है। उस समय अपने जोड़ीदार पर भरोसा करना भी महत्वपूर्ण है। उस मौके पर मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा लेकिन क्रिकेट के खेल में ऐसी चीजें होती हैं।' 

कार्तिक और कृणाल ने 28 गेंद में 63 रन की अटूट साझेदारी की लेकिन यह भारत को हार से बचाने के लिए काफी नहीं था। भारत ने यह मैच चार रन से गंवाकर सीरीज भी 1-2 से गंवा दी। यह पूछने पर कि क्या एक रन लेने से इनकार करने पर टीम प्रबंधन ने उनसे बात की, कार्तिक ने कहा, 'वे सभी स्थिति से अवगत थे और जानते थे कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। उस दिन हम काफी अच्छे नहीं थे। लेकिन सहयोगी स्टाफ लंबे समय से हमारे साथ है इसलिए इसे समझता है (हमारी योजना को)।' 

लगभग 15 साल पहले अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले कार्तिक अब तक सिर्फ 26 टेस्ट, 91 वनडे और 30 टी20 ही खेल पाए हैं। पिछले 24 महीने में हालांकि उनकी उनके करियर में नई जान आ गई है और वह 20 एकदिवसीय और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जबकि आठ साल से अधिक समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने में भी सफल रहे। 

मुंबई के दिग्गज अभिषेक नायर को अपनी हाल की सफलता का श्रेय देने वाले कार्तिक को याद नहीं कि उन्होंने कभी इससे बेहतर बल्लेबाजी की हो। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कार्तिक को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है जो मई-जुलाई में होने वाले विश्व कप से पूर्व भारत की अंतिम सीरीज है। कार्तिक ने कहा कि वह एक बार फिर खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं। 



Most Popular News of this Week

भक्ति, संगीत और उत्साह से सजी...

मुंबई के Alberione Hall, St. Paul's College & Media Complex, Bandra West में वरिष्ठ नागरिकों के लिए "Bhajan Jamming Evening" का...

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...