कचरा जलाने के दौरान दो कंटेनर हुए खाक

भिवंडी : भिवंडी में कचरा जलाने का सिलसिला बढ़ने से प्रदूषण तो बढ़ ही रहा है, दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। दापोड़ा के एक गोदाम के पास कचरा जलाए जाने के दौरान वहां खड़े दो कंटेनर जलकर खाक हो गए। इस मामले में नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पंजाब से माल लेने आए दो कंटेनर दापोड़ा स्थित श्री कांप्लेक्स के पास सड़क के किनारे खड़े थे। माल भरकर उन्हें दूसरे दिन वापस पंजाब लौटना था, लेकिन रात में अंजुरफाटा से मानकोली रोड पर कचरा जलाने के दौरान दोनों कंटेनरों में भी आग लग गई थी। कंटेनर में आग लगने की सूचना मिलते ही भिवंडी मनपा अग्निशमन दल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, कंटेनर जलकर खाक हो गए थे।
बता दें कि दापोड़ा के गोदामों से निकलने वाले कचरे को अंजुरफाटा-मानकोली रोड पर फेंक दिया जाता है और रात में उसे जला दिया जाता है। कचरा जलाने वाले सड़कों के किनारे भारी संख्या में खड़ी ट्रकों एवं कंटेनरों का भी ध्यान नही रखते हैं, जिसके कारण ही दो कंटेनर जलकर खाक हो गए।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...