हैडलाइन

पीठ की समस्या के कारण हार्दिक पंड्या टीम से बाहर, जडेजा को वनडे में जगह

नई दिल्ली : भारत की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू हो रही टी20 और वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पीठ में समस्या के चलते सीरीज से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'बोर्ड की मेडिकल टीम ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम देने का फैसला किया है। उन्हें लोअर बैक की समस्या के उपचार के लिए बेंगलुरु में नैशनल क्रिकेट अकैडमी में जाने को कहा गया है। वह अगले सप्ताह एनसीए जाएंगे।'  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक की जगह किसी को शामिल नहीं किया गया है और टीम में 14 खिलाड़ी रहेंगे। वहीं, वनडे सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा को टीम में जगह दी गई है। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 टी20 और 5 वनडे मैच खेले जाने हैं। पहला टी20 विशाखापत्तनम में 24 फरवरी को खेल जाएगा जबकि दूसरा टी20 बेंगलुरु में 27 फरवरी को होगा। पहला वनडे 2 मार्च (हैदराबाद में), दूसरा 5 मार्च (नागपुर में), तीसरा वनडे 8 मार्च को (रांची), चौथा वनडे चंडीगढ़ में 10 मार्च और पांचवां वनडे 13 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...