हैडलाइन

एटीएम चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कैश नहीं बैटरी चुराते थे

मुंबई : आपने अब तक एटीएम में घुसकर कैश चोरी की घटनाएं खूब सुनी होंगी, मगर मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो एटीएम में चोरी तो करते थे, लेकिन कैश की नहीं बैटरी की। इस गैंग पर 100 बैटरियों को चुराने का आरोप है, जो इन्होंने मुंबई, पनवेल और ठाणे के एटीएम से चुराई थीं। एक प्राइवेट बैंक के कर्मचारी ने अग्रीपाड़ा पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि हमारे बैंक का अर्थर रोड जेल के पास एक एटीएम है। उसी के साथ एक अन्य बैंक का एटीएम था। तीन चोर घुसे और वहां रखी 12 बैकअप बैट्रियों को उड़ा दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के वायर काट दिए और कैमरे भी चुरा ले गए। इसके अलावा इंटरनेट राउटर्स भी चुरा लिए। एफआईआर में चुराई गई 12 बैट्रियों की कीमत 1.24 लाख रुपये बताई गई थी। 

सीसीटीवी कैमरे से दबोचने में मिली मदद 

जांच के बाद पुलिस ने सलाहुद्दीन खान (50), जमील शेख (42) और कृष्णा पाटिल (40) को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से जमील और कृष्णा एटीएम में बैकअप बैट्री बदलने और साफ-सफाई का काम करते थे। 

एक अधिकारी ने बताया, 'हमें इनके पास से 53 बैट्रियां और दो राउटर्स मिले हैं। इन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे का वायर काटकर समझा था कि इनके चेहरे कैमरे में कैद नहीं होंगे और ये लोग पकड़े नहीं जाएंगे। हालांकि इनके चेहरे पहले ही रिकॉर्ड चुके थे और इसने इन्हें पकड़वाने में मदद की।' 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

INS SUNAYNA ARRIVES AT JAKARTA UNDER INDIAN NAVY’S IOS SAGAR INITIATIVE,...

Indian Navy’s INS Sunayna, an Offshore Patrol Vessel deployed under the IOS SAGAR initiative, arrived at *Jakarta, Indonesia on 21 Apr 2026* , marking *the third port call of its operational...