हैडलाइन

ISL 5: पुणे ने जीत से किया लीग का समापन

पुणे : आदिल खान और इयान ह्यूम द्वारा दोनों हाफ में किए गए 1-1 गोल की मदद से एफसी पुणे सिटी ने शनिवार को श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हरा दिया। पुणे ने इस तरह जीत के साथ हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL) के 5वें सीजन का समापन किया। पुणे के लिए आदिल खान ने 18वें तथा इयान ह्यूम ने 84वें मिनट में गोल किए। मुंबई का एकमात्र गोल इंजुरी टाइम में लुसियान गोइयान ने पेनल्टी पर किया। पुणे की 18 मैचों में यह छठी जीत है। उसने इस जीत के साथ अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, मुंबई की 18 मैचों में यह छठी हार है। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में उसका सामना एफसी गोवा से होना है। इस हार के बावजूद मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। पहला हाफ मेजबान टीम के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ। उसके लिए यह गोल आदिल ने सीजर कट पर गोल किया। 

इसके बाद दोनों टीमों ने खूब प्रयास किए लेकिन मुंबई न तो बराबरी कर पाई और ना ही पुणे अपनी बढ़त को मजबूत कर पाई। रोबिन और आदिल ने 45वें मिनट में पुणे के लिए एक और बेहतरीन मौका बनाया था लेकिन अमरिंदर ने उसे नाकाम कर दिया। मैच के पहले हाफ में तीन पीले कार्ड दिखाए गए और तीनों कार्ड पुणे के खिलाड़ियों को दिखाए गए। प्लेऑफ में पहुंच चुकी मुंबई की टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत में बदलाव करते हुए प्रांजल भूमजी को बाहर कर बिपिन सिंह को अंदर लिया। बिपिन ने आते ही पोस्ट पर एक जोरदार शॉट लिया लेकिन कमलजीत सावधान थे। 

मुंबई ने 51वें मिनट में मिले कॉर्नर पर अच्छा मौका बनाया लेकिन लूसियन गोइयान का हेडर पोस्ट के ऊपर से निकल गया। 57वें मिनट में पुणे के मार्को स्टैनकोविक को पीला कार्ड मिला। 59वें मिनट में मुंबई के अर्नाल्ड काफी करीब से गोल करने के चूक गए। 62वें मिनट में मेहमान टीम के कप्तान पाउलो माचाडो को पीला कार्ड मिला। 67वें मिनट में मुंबई ने रफाएल बास्तोस को बाहर कर संजू प्रधान को अंदर किया। 73वें मिनट में रोहित और 76वें मिनट में सार्थक को पीला कार्ड मिला। 

मुंबई ने 80वें मिनट में अंतिम बदलाव करते हुए रेनियर फर्नांडिस को बाहर कर मिलन सिंह को अंदर लिया। लगातार प्रयास कर रहे दिग्गज इयान ह्यूम ने मोहम्मद यासिर की मदद से गोल करते हुए पुणे को 2-0 से आगे कर दिया। 86वें मिनट में मिलन सिंह को पीला कार्ड मिला और इसी मिनट में कमलजीत ने एक अच्छा बचाव करते हुए अपनी टीम की 2-0 की बढ़त को बनाए रखा। इसी बीच, सार्थक ने गोइयान को बॉक्स के अंदर गलत तरीके से टैकल किया और रेफरी ने पेनाल्टी दे दिया। इस पर गोल करते हुए गोइयान ने मुंबई का खाता खोल दिया। 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...