ठाणे मनपा की ऐतिहासिक धरोहर गडकरी रंगायतन सभागृह तोड़ने पर घमासान

ठाणे, ठाणे मनपा की ऐतिहासिक धरोहर गडकरी रंगायतन सभागृह को लेकर शिवसेना के भीतर घमासान मच गया है। मनपा में सत्तासीन शिवसेना के निर्णय का उसी के उपनेता अनंत तरे ने विरोध किया है। 

शहर के तालावपाली क्षेत्र में स्थित गडकरी रंगायतन सभागृह को तोड़कर नया बनाने के मुद्दे को लेकर तरे ने बगावत कर दी है। एक पत्रकार परिषद में तरे ने अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस गडकरी रंगायतन सभागृह को ऐतिहासिक विरासत होने का दर्जा हासिल है, उसे मिटाने की साजिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भावुक हुए तरे के मुताबिक गडकरी रंगायतन हर पल ठाणेकरों को माननीय शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की याद दिलाता है, इस रंगायतन में दिवंगत बालासाहेब की आत्मा निवास करती है। तरे ने चेतावनी दी कि यदि रंगायतन के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की गई, तो उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा और उसके लिए वे किसी हद तक जा सकते हैं। 

मनपा में सत्तासीन शिवसेना ने गडकरी रंगायतन को तोड़ कर उसके स्थान पर दूसरा बड़ा सभागृह बनाना चाहती है। अनंत तरे ने शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को लिखित निवेदन देकर आग्रह किया है कि गडकरी रंगायतन के अस्तित्व को निजी पहल से बचाएं। वर्ष 1967 में ठाणे नपा चुनाव के दौरान जब शिवसेना प्रमुख ठाणे शहर आए थे, उन्होंने ठाणेकरों को सभागृह बनाने का वादा किया था और मनपा पर पहली बार भगवा लहराने के बाद गडकरी रंगायतन सभागृह का निर्माण किया गया था।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...