हैडलाइन

मुंबई में पड़ोसी की हत्या की कोशिश के मामले में 7 साल की सजा

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे में एक अदालत ने 30 साल के शख्स को अपने पड़ोसी की हत्या की कोशिश करने के मामले में सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 2016 का है। जिला न्यायाधीश वी. वाई. जाधव ने आईपीसी की धारा 307 और 452 के तहत शनिवार को सावन सिंह साजवान को दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी पर 35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त लोक अभियोजक संजय मोरे ने अदालत को बताया था कि आठ जून 2016 को कृष्णा हीरासिंह काकरे (31) ठाणे जिले के कपूरबावड़ी स्थित अपने घर के पास खड़ा था। इस दौरान उसने अपने पड़ोसी से सिगरेट मांगी लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने हीरासिंह के घर में उस पर हमला कर दिया था।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...