हैडलाइन

भिवंडी : लोकशाही दिन की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करती भिवंडी मनपा

भिवंडी : भिवंडी मनपा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नागरिकों की शिकायतों को अनदेखा कर भूमाफिया, टैक्स चोर, प्रदूषण फैलाने व स्वास्थ्य के लिए खतरा बनीं कंपनियां तथा अवैध इमारतों को संरक्षण दिए जाने का खेल शुरू है. जनशिकायतों की सुनवाई हेतु माह के प्रथम सोमवार को लगने वाले लोकशाही दिन में भी नागरिकों की शिकायतें का निपटारा नहीं किया जाता है. उक्त गम्भीर आरोप पत्रकार व समाजसेवक फारुक मेमन ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे को निवेदन पत्र देकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है.

गौरतलब है कि लोकशाही दिन पर शिकायतों के निपटारे में की जा रही लापरवाही से नाराज मेमन समाज के समाजसेवी पत्रकार फारुक मेमन ने शासन को दिए पत्र के अनुसार, भिवंडी मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 5 अंतर्गत तांडेल मोहल्ला क्षेत्र के सिटी सर्वें नंबर 2951 से 2959 घर नंबर 5, 7 मेमन मस्जिद ट्रस्ट की जमीन है. मेमन मस्जिद की खाली पड़ी जमीन पर अतिक्रमण कर भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसकी बारम्बार शिकायत के बाद भी प्रभाग अधिकारी सोमनाथ सोष्टे ने कोई कार्रवाई नहीं की.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मेमन मस्जिद के ट्रस्टी इरफान सुलेमान मेमन भिवंडीवाला व मुंबई का भू माफिया वरिस मेमन आदि ने वक्फ बोर्ड से परमीशन नहीं लेते हुए ट्रस्ट की जमीन पर अवैध रुप से अतिक्रमण कर इमारत बना रहै हैं. जिसकी शिकायत फारुक मेमन ने सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे व मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर से की थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

मनपा प्रशासन की लापरवाही से नाराज फारुक मेमन ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, नगर विकास मंत्री व पालक मंत्री एकनाथ शिंदे को लिखित निवेदन पत्र देकर दोषी अधिकारियों पर तत्काल कारवाई करने की मांग की थी. अवैध निर्माण की शिकायत को बेहद गंभीरता से लेते हुए नगर विकास विभाग ने मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर को मेमन मस्जिद पर अतिक्रमण हटाने व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी करते हुए जल्द कार्यवाही रिपोर्ट तलब किया है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...