उल्हासनगर : पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर : एक सप्ताह पहले झारखंड में अपनी पत्नी की हत्या करके उल्हासनगर आए आरोपी को उल्हासनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 20 साल के इस आरोपी द्वारा पत्नी के अनैतिक संबंधों के शक में हत्या करने की बात सामने आई है. उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र चौधरी को  खबरियों से सूचना मिली थी कि झारखंड में हुई हत्या का फरार आरोपी उल्हासनगर में घूम रहा है और वह यहां से भी भागने की फिराक में है. जैसे ही सूचना सहायक पुलिस निरीक्षक चौधरी को मिली, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम, पुलिस निरीक्षक रणबीर बायस, दिलीप गोरे को सूचित किया. उन्होंने महेंद्र चौधरी, पुलिस नायक तुषार गगे, सुनील भेके, हरीश घाने, पुलिस सिपाही वसंत डोले के पुलिस दल को तुरंत रवाना किया.

उक्त आरोपी शहाड फाटक से रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए देखा गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उल्हासनगर पुलिस स्टेशन लाने के बाद पूछताछ की, तो पता चला कि उसका नाम जुबेर सफिजुल शेख है और वह पश्चिम बंगाल में मोठवाड़ी जिले के मालदा टाउन गांव से ताल्लुक रखता है. पुलिसिया अंदाज में पूछताछ करने पर जुबेर ने बताया कि 9 मार्च को झारखंड के धुमका जिले के मशानजोर पुलिस थाने की हद में अपनी पत्नी सीमा जुबेर शेख की गला दबाकर हत्या कर वह यहां भाग आया है. मिली जानकारी के अनुसार जब मशानजोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी विजयकुमार सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जुबेर शेख के खिलाफ उनकी पत्नी की हत्या करने का अपराध दर्ज है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम ने कहा कि जुबेर को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस आ रही है. उल्हासनगर पुलिस के खबरियों के नेटवर्क के कारण अपराधी जुबेर शेख को गिरफ्तार किया जा सका है. उल्हासनगर पुलिस के कार्य की सराहना अपर पुलिस आयुक्त दत्ता कराले, पुलिस उपायुक्त प्रमोद शेवाले, सहायक पुलिस आयुक्त धुला टेले द्वारा की गई.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...