हैडलाइन

मीरा-भायंदर : कोरोना के दो नए मरीज

मीरा-भायंदर : मीरा-भायंदर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. शनिवार को 2 और नए मरीज पाए गए.इसी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है.  दोनों मरीज महिला हैं. इसमें एक भायंदर पूर्व के एस.वी रोड तथा दूसरी पश्चिम में नारायण नगर क्षेत्र से है.दोनों मरीज 56 व 60 वर्ष की हैं.यह जानकारी मनपा आयुक्त चंद्रकांत डांगे की ओर से दी गई है. बताया गया है कि एस.वी रोड क्षेत्र की महिला मुंबई के एक अस्पताल में इलाज कराने गई थी.वहां उसे डॉक्टर से संक्रमण लग गया, जबकि नारायण नगर की महिला बीमार थी.वह कैसे संक्रमित हुई ? यह अभी तक साफ नहींं हो सका है.दोनों मरीजों के परिवार वालों को संगरोध कर दिया गया है.उनका नमूना जांच के लिए कस्तूरबा अस्पताल भेजा गया है.

कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने मीरा-भायंदर मनपा मुख्यालय में बैठक की, जिसमें मनपा आयुक्त चंद्रकांत डांगे, जिलाधकरी राजेश नार्वेकर,सांसद राजन विचारे, विधायक प्रताप सरनाईक व विधायक गीता जैन मौजूद थे. पत्रकारों से शिंदे ने कहा कि कोरोना से बचाव व उसके रोकथाम के लिए कई उपाय योजना करने का निर्णय लिया गया है. सेंसेटिव जोन में राज्य रिजर्व सुरक्षा बल (एसआरपीएफ) बुलाई जायेगी. सरकार से बात कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. नई कोर्डियॉक एम्बुलेंस मंगाई जाएंगी. नगरसेवको को 5 लाख रुपये की विशेष निधि दी जाएगी.जगह-जगह कम्यूनिटी क्लीनिक व किचन शुरू किया जाएगा.



Most Popular News of this Week

स्वतंत्रता दिवस पर सायन...

देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी अवसर पर सायन कोलीवाड़ा...

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

गोवंडी के VK English High School में...

गोवंडी स्थित VK English High School में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं...

‘मेरी धारावी, मेरे...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धारावी के 40 से ज्यादा स्कूलों के 1,000 से अधिक...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...