हैडलाइन

नवीमुंबई : टेंपो से यूपी जा रहे 24 लोग धराए, चालक पर मामला

नवीमुंबई : मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहने वाले 24 मजदूर टेंपो से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव में जा रहे थे, जिन्हें मुलुंड-एेरोली मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान रबाले पुलिस ने रोक कर हिरासत में लिया. इस मामले में पुलिस ने टेंपो के ड्राइवर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कानून का उलंघन करने का मामला दर्ज किया है. रबाले पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेंपो के ड्राइवर अजय कुमार पासवान के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कानून का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि पासवान रुपए के लालच में जोगेश्वरी के रहने वाले 24 मजदूरों को अपनी टेंपो में बैठा कर उन्हें उत्तर प्रदेश छोड़ने जा रहा था.

 गौरतलब है कि कोरोना वायरस की रोकथाम करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लॉक डाउन की घोषणा की गई है. इस लॉकडाउन की वजह से बहुत से दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, जिसके चलते बेरोजगारी से परेशान ऐसे मजदूर किसी न किसी साधन की तलाश करके अपने गांव जाने का प्रयास करते रहते हैं. मुंबई के जोगेश्वरी से टेंपो में सवार होकर निकले मजदूरों की भी यही कहानी है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...