हैडलाइन

Cricket Australia XI vs Indians: देखें, शेन वॉर्न के अंदाज में फेंकी गेंद, पृथ्वी साव बोल्ड

नई दिल्ली, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI और इंडियंस के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच के दूसरे दिन युवा लेग स्पिनर डैनियल फैलिंस ने उस वक्त शेन वॉर्न की याद दिला दी, उन्होंने जब विस्फोटक फॉर्म में चल रहे पृथ्वी साव को अपनी एक करिश्माई गेंद पर बोल्ड कर दिया। 11 चौके लगाकर खेल रहे पृथ्वी को वॉर्न के अंदाज में की गई फैलिंस की गेंद समझ ही नहीं आई और वह आउट हो गए। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज ने लेग स्टंप के आउट साइड पिच कराया था। इस गेंद पर पृथ्वी स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए और पिच पर लगभग गिर ही पड़े। गेंद उन्हें छकाकर पैरों के बगल से होती हुई स्टंप पर जा लगी। साव को 66 रनों के टीम स्कोर पर पविलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 69 गेंदों में 11 चौके लगाए। इसका विडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ऑफिशल ट्विटर पेज पर शेयर किया है। सिडनी में खेले जा रहे इस अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका था। दूसरे दिन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। पृथ्वी साव के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 54, विराट कोहली ने 64, हुनमा विहारी ने 53 और अजिंक्य रहाणे ने 56 रनों की पारी खेली है। बता दें कि इस मैच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...