हैडलाइन

भिवंडी : सब्जी मार्केट में लोगों की भारी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां

भिवंडी : भिवंडी शहर में जगह-जगह सब्जी बाजार में विक्रेताओं समेत ग्राहक भी सोशल डिस्टेंसिंग का खुला मजाक उड़ा रहे हैं. बाजार को देखकर नहीं लगता कि लोगों को कोरोना वायरस का कोई भय है. सुबह मंडी खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और सब्जी विक्रेता मुंह पर बगैर मास्क लगाए सब्जियां बेचते देखे जाते हैं.

तीन बत्ती, पोगांव, म्हाडा कॉलोनी, धामणकर नाका, गैबी नगर, केजीएन चौक, पाइपलाइन, कामतघर, भंडारी कंपाउंड में अधिकांश सब्जी विक्रेताओं और खरीददार मास्क नहीं लगा रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जाता है. भाजी मार्केट में सुबह 6 से लेकर 10 बजे तक जमकर भीड़ देखी जा सकती हैं. भिवंडी पुलिस व मनपा प्रशासन इन सब्जी विक्रेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिसके कारण सड़कों पर बिना मास्क लगाए खुलकर चिल्लाते हुए अपने अंदाज में सब्जी बेचते हैं.

पाइप लाइन स्थित बाबला कंपाउंड तथा गैबी नगर भाजी मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ सुबह-सुबह लगती है. उक्त जगहों पर सड़कों किनारे हाथगाडि़यों की कतार लगी हुई दिखाई देती है. जागरूक शहरवासियों ने चिंता व्यक्त कर पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि जैसे बिना कारण घूमने वालों को उठक-बैठक करवा कर दंडित किया जाता है, ठीक उसी तरह इन सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए. 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...