हैडलाइन

लंदन : भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने लहराए खालिस्तानी झंडे, की भारत विरोधी नारेबाजी

लंदन : केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ जारी आंदोलन में दूसरे देशों की भी एंट्री हो गई है। लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने खालिस्तान के झंडे लहराए। इसके अलावा, कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारेबाजी भी की। लंदन में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर कुछ लोगों ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान, किसानों के समर्थन में नारेबाजी हुई। न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि वहां प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए। दूतावास के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठे होने की वजह से लंदन की पुलिस को भी वहां सुरक्षा बढ़ानी पड़ी।
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन धीरे-धीरे देश से निकलकर विदेशों तक भी पहुंचता जा रहा है। दुनियाभर में रह रहे सिख और पंजाबी लोग किसान आंदलोन से जुड़ते जा रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन के भारतीय मूल और पंजाब से संबंध रखने वाले 36 सांसदों ने कृषि बिलों को लेकर पीएम मोदी के साथ ये मुद्दा उठाने की बात कही हैं। सांसदों ने विदेश सचिव डॉमिनिक रैब को लिखा है कि वे किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी से चर्चा करें। लेबर सांसद तन्मनजीत सिंह ढेसी द्वारा समन्वित, पत्र में राब के साथ एक तत्काल बैठक की मांग की गई थी। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में लेबर, कंजरवेटिव और स्कॉटिश नेशनल पार्टी के पूर्व श्रम नेता जेरेमी कॉर्बिन, वीरेंद्र शर्मा, सीमा मल्होत्रा, वैलेरी वाज़, नादिया व्हिटोम, पीटर बॉटमली, जॉन मैककॉनेल, मार्टिन डॉकर्टी-ह्यूजेस और एलिसन थेवलिस शामिल हैं।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये मोफत आरोग्य...

चेंबूरमध्ये नागरिकांसाठी मोफत आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले....

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील लालपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

गोविंदांचा थरार, कलाकारांचा...

नवी मुंबईतील ऐरोली परिसरात शिवसेना प्रणित सुनील चोगुले स्पोर्ट्स...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...

नेपाळमध्ये अडकलेले 54 भारतीय...

नेपाळमधील महापुरामुळे चीन- नेपाळ सीमेवर अडकून पडलेले 54 भारतीय भाविक अखेर...

पत्रकारांच्या आरोग्याचीही...

दिवसरात्र बातम्यांच्या शोधात धावणाऱ्या पत्रकारांच्या आरोग्याचीही आता...