हैडलाइन

पुलिस प्रताड़ना से तंग आ जैन मंदिर के सेवादार ने की आत्महत्या

मुंबईः  मुंबई के बोरीवली (पूर्व) के दौलत नगर के शंखेश्वर जैन देरासर मंदिर में बीती रात वहां काम करने वाले मगन सिंह परमार (61) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से एक सूइसाइड नोट मिला है। मगन सिंह परमार ने सूइसाइड नोट में लिखा है कि वह पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। कस्तूरबा पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है की वह 31 साल से मंदिर में सेवा करते आ रहे थे। लगभग 3 माह पहले मंदिर में चोरी हुआ था। इसकी शिकायत मंदिर के बड़े पुजारी ने कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। उसकी छानबीन चल रही थी। 

मगन सिंह परमार के परिजन का आरोप है कि परमार को भायखला क्राइम ब्रांच ने दस दिन पहले गिरफ्तार किया था, जहां उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई थी। इस वजह से वह चार दिन से परेशान थे। इसलिए उन्होंने पुलिस के डर से मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कस्तूरबा मार्ग पुलिस मृतक के बेटे का बयान दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...