हैडलाइन

ठाणे : एक ही दिन में मिले 41 कोरोना पॉजिटिव, एक मरीज की मौत

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका की सीमा कोरोना खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा हैं. हाई रिस्क में पहुंच चुका है. रविवार को एक ही दिन सर्वाधिक 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. हालांकि पिछले तीन दिनों में रविवार को कम मरीज दर्ज किए गए है. लेकिन फिर भी शहर भर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 712 हो गई हैं. ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में अब तक लोकमान्य-सावरकर नगर, वागले इस्टेट में कोरोना का कहर बढ़ रहा था, लेकिन रविवार को मुंब्रा में 13 मरीज मिलने से एकबार फिर यहां पर संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा हैं. ये परिसर कोरोना के लिए हॉट स्पॉट बन चुका हैं. इन परिसरों में स्थित झोपड़ पट्टी और घनी ईमारतों के कारण और लापरवाह रविवासियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किये जाने के कारण कोरोना का रिकार्ड मरीज मिल रहे हैं.
रविवार को 41 नए मरीजों के साथ कुल आंकड़ा 712 के पार पहुंच गया है. मनपा सूत्रों की माने तो यदि इसी वेग से कोरोना संक्रमित मरीज मिलते रहे थे स्थिति हाथ से निकल सकती हैं.  हालांकि मनपा प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग इस वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण के लिए कई उपाय योजना कर रही है लेकिन स्थिति गंभीर होती जा रही है.  रविवार को दर्ज नए मामले में सर्वाधिक बाधित 13- मरीज मुंब्रा प्रभाग समिति में पाए गए है. रविवार को नए मरीजों में सर्वाधिक 31 पुरुष और 10 महिला का समावेश है. जबकि रविवार को एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं किया गया है. वहीं रविवार को चार मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं. साथ ही शहर के बिभिन्न अस्पतालों में इलाज कर रहे 124 मरीज अभी तक ठीक हो कर अपने घर पहुंचे हैं. ठीक होने वाले मरीजो आकड़ा 18 फीसदी है.  


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...