मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में शिवसेना UBT की ओर से शाइना एनसी के खिलाफ ‘चप्पल मारो’ आंदोलन किया गया। विभाग प्रमुख प्रमोद शिंदे के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़े जाने और उनके अपमान के विरोध में नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शाइना एनसी के पोस्टर पर चप्पल मारकर और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।