हैडलाइन

गोवंडी के VK English High School में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

गोवंडी स्थित VK English High School में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजवंदन कर देश के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, चाचा नेहरू सहित विभिन्न महापुरुषों और सैनिकों की वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक भी उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आयोजिका शबाना खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ VK English High School में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया गया।


Most Popular News of this Week

छात्रों की गुंज’...

मुलींच्या शिक्षणासाठी देशातील सर्वात पहिली शाळा ज्या पुण्यात...

“आता वेळकाढूपणा खपवून घेणार...

मराठा आरक्षणाच्या मुद्द्यावर मनोज जरांगे पाटील यांनी पुन्हा एकदा सरकारवर...

“आता वेळकाढूपणा खपवून घेणार...

मराठा आरक्षणाच्या मुद्द्यावर मनोज जरांगे पाटील यांनी पुन्हा एकदा सरकारवर...

मुंबई में भव्य कांवड़ यात्रा,...

मुंबई के वडाला ईस्ट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में...

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

खारघर में NIFT केंद्र स्थित...

खारघर, नवी मुंबई स्थित वीवर्स सर्विस सेंटर में नए वीवर्स सर्विस सेंटर का...