हैडलाइन

हैकर्स ने इतावली कंपनी से 130 करोड़ रुपये की ठगी की

मुंबई, मुंबई स्थित इतावली कंपनी से संदिग्ध हैकर्स ने ऑनलाइन 130 करोड़ रुपये की ठगी की है। संदिग्ध हैकर्स ने कंपनी के स्थानीय प्रबंधकों को यकीन दिलाया कि अधिग्रहण के लिए पैसे की जरूरत है। यह संभवत: सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि हैकर्स ने समूह के सीईओ के ई-मेल से मिलते-जुलते ईमेल अकाउंट से कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी को ईमेल भेजा। उन्होंने बताया कि हैकर्स ने अधिग्रहण के बारे में चर्चा करने के लिए कई कॉन्फ्रेंस कॉल की भी व्यवस्था की। 

इसके बाद भारतीय सहायक कंपनी के प्रमुखों ने समय-समय पर दिए गए बैंक खातों में राशि अंतरित की। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर, पुलिस ने 12 जनवरी को साइबर थाने में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। 

मामले में साइबर सेल आईपी ऐड्रेस ढूंढकर उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...