हैडलाइन

मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

पालघर : जिले के सातपाटी पुलिस स्टेशन के दांडापाडा स्थित समुद्र किनारे मछली पकड़ने गए ३१ वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सातपाटी स्थित दांडापाडा निवासी जिंतेंद्र कालिदास अंबात (३१) गुरुवार की सुबह ३ बजे समुद्र किनारे मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय वह समुद्र की तेज लहरों में बह गया, दोपहर ३ बजे तक जब वह घर नहीं आया, तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शाम ४ बजे उसका शव दांडापाडा से कुछ दूर समुद्र किनारे मिला। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



Most Popular News of this Week