हैडलाइन

१४ दिन के अनशन के बाद झुकी मीरा-भाईंदर मनपा

मीरा-भाईंदर: आखिरकार १४ दिनों के अनशन के बाद मीरा-भाईंदर मनपा ने दवाखाना शुरू कर दिया। शनिवार दोपहर १२ बजे मनपा ने ७-११ अस्पताल के परिसर में मनपा का सरकारी दवाखाना शुरू हो गया। अनशन कर रहे प्रदीप जंगम ने इसे जनता की जीत करार दिया है। जंगम ने कहा कि उन्होंने यह अनशन जनता के बल पर ही शुरू किया था, इसलिए यह जनता की जीत है।

अनशन कर रहे कृष्णा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने प्रसूतिगृह और प्राथमिक दवाखाना के लिए अनशन किया था। मनपा ने दवाखाना शुरू कर दिया है और आश्वासन दिया है कि आगामी ६ महीने में प्रसूतिगृह भी शुरू कर दिया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता राहुल पारीक ने कहा कि ये जीत सत्ताधारी भाजपा और प्रशासन के मुंह पर एक तमाचा है। उन्होंने कहा कि जो काम सत्ताधारी दल को करना चाहिए था, वह प्रदीप जंगम और कृष्णा गुप्ता कर रहे हैं।

अनशन के १२वे दिन प्रदीप जंगम और कृष्णा गुप्ता ने प्रशासन का पिंडदान किया था। एनबीटी ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसवेâ बाद प्रशासन ने खबर का संज्ञान लिया। प्रदीप जंगम और कृष्णा गुप्ता ने अनसन की खबर को लोगों तक पहुचाने के लिये एनबीटी का धन्यवाद किया है।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...