हैडलाइन

कानपुर वाले खुरानाज में सुनील ग्रोवर संग सपना चौधरी का धमाकेदार डांस

 साल 2017 में सपना चौधरी बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर आईं. यहां पर उन्होंने सलमान खान समेत पूरे देश को अपने डांस का दीवाना बना दिया. उनकी पपुलरटी काफी तेजी से बढ़ी और उनके गाने हरियाणा से निकलकर देश और दुनियाभर में पसंद किए जाने लगे. सपना टीवी की दुनिया में अपने पांव जमा रही हैं. हाल ही में वे सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ अपने सुपरहिट गानों पर डांस कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.

सोशल मीडिया पर सपना के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सपना, तेरी आंख्या का यो काजल गाने पर सुनील ग्रोवर के साथ जम कर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. देखने वाली बात ये भी है कि सुनील भी सपना के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं. डांस परफॉर्मेंस इतनी धमाकेदार थी कि शो में मौजूद ऑडियंस भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई. इसके अलावा घूंघट के नाम से भी उनका एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. गाना सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. गाने को पहले से ही काफी व्यूज मिल रहे हैं. सपना बतौर एक्ट्रेस दोस्ती के एफेक्ट्स से डेब्यू करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिल्म अगले महीने फरवरी में रिलीज हो रही है. समय के साथ साथ सपना चौधरी की पॉपुलैरटी बढ़ती जा रही है. इस बीच उन्होंने कई सारे इंटरव्यू भी दिए जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ स्ट्रगल और पॉपुलैरटी के बारे में बातें कीं. उन्होंने बतया कि वे भारी डिप्रेशन के दौर से भी गुजर चुकी हैं. एक समय ऐसा था जब उनके डांस मूव्स को वल्गर कहा जाने लगा था. वे उस दौरान काफी मायूस हो गई थीं और उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी.

सुनील ग्रोवर की बात करें तो वे सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे सलमान समेत भारत की टीम के साथ गोवा में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कानपुर वाले खुरानाज के बंद होने के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि- मैंने इस शो के शुरू होने से पहले ही भारत के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर दिया था. दरअसल मैं शूटिंग शुरू होने से पहले खाली समय में छोटे पर्दे पर वापसी करने को उत्सुक था. इसलिए मैंने कानपुर वाले खुरानाज में काम करने का फैसला लिया.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...