हैडलाइन

भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस हुआ वायरल, डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है

मुंबई: सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से हैं. उनकी हर फिल्म और एल्बम को फैंस हाथों हाथ लेते हैं. ये दोनों स्टार सिर्फ बड़े परदे पर ही हिट नहीं हैं बल्कि यूट्यूब पर भी इन दोनों सितारों ने कोहराम मचा रखा है.

निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. गाने के बोल हैं ‘फगुआ में फटता जवानी’. इस रोमांटिक गाने को प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली ने मिलकर गाया है और इस गाने की लिरिक्स प्यारेलाल यादव की हैं. इसमें संगीत है मधुकर आनंद का.

आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली के इस हॉट रोमांटिक गाने को  21 फरवरी 2018 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. तब से लेकर अब तक इसे यूट्यूब के प्लेटफॉर्म पर करीब 1 करोड़ 78 लाख बार देखा जा चुका है.



Most Popular News of this Week

1st One day rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026

Aryan Joshi emerged victorious at the 1st one day Rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026, organised by The Chembur Gymkhana. Swapnil Shah put up an impressive performance with 4 points...

बी. प्रभाकरन को ग्लोबल पीस...

मुंबई, 22 नवंबर 2026: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी....