हैडलाइन

'दुश्मनी' भुला Kangana Ranaut ने कुछ यूं की करण जौहर की तारीफ

करण जौहर पर नेपोटिजम को फेवर करने और इंडस्ट्री में बाहर से आए ऐक्टर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाने के बाद कंगना रनौत और फिल्ममेकर के रिश्ते में खटास आ गई थी। इन दोनों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ इतने और ऐसे बयान दिए कि दोनों को ही 'दुश्मन' माना जाने लगा। हालांकि अब कंगना ने खुद करण जौहर की तारीफ की है।  फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की सफलता के बाद एक इंटरव्यू के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने करण को सच्चा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग हैं जो अपने चेहरे के दम पर जी रहे हैं। ऐक्ट्रेस ने आगे कहा कि करण जौहर की उन्हें जो बात सबसे ज्यादा पसंद है वह यह है कि करण अपने चेहरे पर दूसरों की तरह कोई मुखौटा नहीं पहनते। वह जैसे हैं वैसे ही दिखते और दिखाते हैं। 

यह थी विवाद की वजह 

साल 2017 में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के दौरान कंगना रनौत ने फिल्ममेकर पर नेपोटिजम को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने करण को टारगेट करते हुए कहा था कि वह नए चेहरों को मौका नहीं देते। इसी दौरान उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि करण उन पर हंसा करते थे। एपिसोड के ऑन एयर होने पर यह मुद्दा काफी ज्यादा बढ़ गया। कंगना ने ओपन लेटर लिखने के साथ ही करण जौहर को लेकर कई विवादित बयान दिए। खुद करण भी कंगना को कई मौकों पर टारगेट करते दिखे। दोनों ने ही एक-दूसरे के साथ काम न करने की बात तक कह दी थी। हालांकि कुछ समय बाद एक इवेंट के दौरान करण और कंगना एक-दूसरे को गले लगाते भी दिखे थे, जिसे एक फॉरमैलिटी कहा गया था। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...