हैडलाइन

ठाणे पुलिस आयुक्तालय के ६० फीसदी जवान अनफिट!

ठाणे : ठाणे पुलिस आयुक्तालय के करीब ६० फीसदी कर्मचारियों के शारीरिक रूप से अक्षम (अनफिट) होने की बात सामने आई है। राज्य सरकार की तरफ से फिट ऐंड फाइन रहने के लिए तीस वर्ष से ऊपर की आयु के पुलिस जवानों को फिटनेस अलाउंस (विशेष तंदुरस्ती भत्ता) दिया जाता है। कांस्टेबल से सीनियर पीआई स्तर के ३० वर्ष की आयु से अधिक और २५ से नीचे के बॉडिमास इंडेक्स (बीएमआई) वाले जवानों को प्रतिमाह २५० रुपये फिटनेस अलाउंस दिया जाता है। यह योजना ऐच्छिक है और जिनको लगता है की वे पूरी तरह फिट है, ऐसे पुलिस कर्मी इस भत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के जोन एक, दो और पांच इन तीन जोन में कुल २७५० अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से १०५० तीस वर्ष की कम उम्र के हैं। बचे हुए १२५० में से महज ४० अधिकारी और ४५५ कर्मचारियों को ही इस विशेष फिटनेस अलाउंस के लिए पात्र पाया गया है। यानी तीस वर्ष से अधिक उम्र वाले इतने ही जवानों (४० फीसदी) के शारीरिक रूप से सक्षम होने की बात सामने आयी है। आकड़ों के अनुसार ६० फीसदी जवान ऐसे हैं, जो फिटनेस अलाउंस नहीं ले सकते हैं और वे अनफिट हैं। आयुक्तालय के भिवंडी, वागले इस्टेट तथा ठाणे शहर जोन के पुलिस कर्मियों को फिटनेस अलाउंस देने हेतु पिछले दिनों अडिशनल कमिश्नर सत्यनारायण की अगुवाई में समिति की नियुक्ति की गई थी।



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...