हैडलाइन

विद्या बालन ने कहा... वॉरड्रोब में हों 3 चाजें, पर्फेक्ट ब्रा, जीन्स और ...

पिछले दिनों फिल्मफेयर ने बॉलिवुड सितारों के लिए एक ग्लैमरस अवॉर्ड्स शो का आयोजन किया, जिसमें तमाम स्टार्स अपने ग्लैमरस अंदाज़ में पहुंचे थे। 'टी वेली फिल्मफेयर ग्लैमर ऐंड स्टाइल अवॉर्ड्स' (Tea Valley Filmfare Glamour and Style Awards) के इस खास मौके पर बॉलिवुड सितारों ने जमकर मस्ती की, जिसका सबूत देती हैं उनकी तस्वीरें। इस मौके पर शाहरुख खान, रेखा, काजोल, दीपिका पादुकोण, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, विद्या बालन और कार्तिक आर्यन जैसे कई स्टार्स की चकीचौंध नजर आ रही थी। इस इवेंट के दौरान बॉलिवुड हसीनाओं जैसे सोनम कपूर, विद्या बालन, काजोल से कुछ सवाल भी पूछे गए। 

विद्या बालन से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से कौन सी ऐसी तीन चीजें हैं, जो उनके हिसाब से किसी भी लड़की के वॉरड्रोब में जरूर होनी चाहिए। विद्या बालन के एक जवाब का तो आप अंदाज़ लगा ही सकते हैं। उन्होंने कहा, 'पर्फेक्ट ब्रा (जो सबसे जरूरी है), एक जोड़ी ब्लू जीन्स और एक लवली कॉटन साड़ी।' उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से ये तीन चीजें होनी जरूरी हैं।  इस अवॉर्ड्स शो में सितारे अपने खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज़ में पहुंचे थे। इस इवेंट में विकी कौशल को 'Hotstepper of the Year' का अवॉर्ड मिला, वहीं आयुष्मान खुराना को 'Clutter Breaker of the Year' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दीपिका पादुकोण को मिला सबसे ग्लैमरस स्टार (फीमेल) का अवॉर्ड, जबकि शाहरुख खान को मिला सबसे ग्लैमरस स्टार (मेल) का अवॉर्ड। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...