हैडलाइन

द कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह लेंगी सिद्धू की जगह, दूसरी बार किया रिप्लेस

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की तरफदारी को लेकर दिए बयान की नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. उन्हें द कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया गया. वे इस शो में गेस्ट की भूमिका निभाते थे.  दो सीजन में वे कपिल के साथ रहे हैं. अब इस शो में उनकी जगह चर्चित कॉमेडियन और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह लेंगी. यह दूसरी बार है जब सिद्धू को अर्चना इस शो में रिप्लेस कर रही हैं.

इससे पहले 2017 में अर्चना ने कपिल शर्मा के शो में सिद्धू को रिप्लेस किया था. सिद्धू ने इस पर आपत्त‍ि भी जताई थी. इसके चलते कुछ समय तक कपिल शर्मा से उनके रिश्ते खराब रहे. इस साल वे फिर एक बार कपिल शर्मा के शो में लौटे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्चना पूरन सिंह इस बात की पुष्ट‍ि कर चुकी हैं कि उन्होंने कपिल के शो के दो एपिसोड 9 और 13 फरवरी को शूट किए हैं. लेकिन उन्होंने सिद्धू को टेम्परेरी रिप्लेस किया है, क्योंकि सिद्धू इस दौरान कहीं और बिजी हैं.

अर्चना पूरन सिंह  का टीवी की दुनिया से करीब 25 साल पुराना नाता है. 2006 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 1 से उन्हें खासी पहचान मिली. इससे पहले अर्चना नच बलिए रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट रह चुकी थीं. इसके बाद वे लंबे समय तक कॉमेडी सर्कस की जज रहीं. इसके अलावा अर्चना तमाम शोज की जज रह चुकी हैं. 2015 में टीवी शो द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा में भी अर्चना नजर आईं.

इस बयान के कारण बाहर हुए सिद्धू

सिद्धू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, ''क्या कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?' ये एक बेहद कायराना हमला था. मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हिंसा को किसी भी तरीके से जायज नहीं ठहराया जा सकता. जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए.''  इसके बाद सिद्धू के इस बयान की काफी निंदा हुई. 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...