मुंबई : आपने ऑर्गन्स को ले जाने के लिए प्लेन और ग्रीन कॉरिडोर सरीखे कई उपाय सुने होंगे लेकिन मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन का इसके लिए पहली बार इस्तेमाल किया गया। ठाणे के जुपिटर अस्पताल से परेल के ग्लोबल अस्पताल तक लिवर लोकल ट्रेन से पहुंचाया गया। इस कदम ने भविष्य में इस काम के लिए लोकल की उपयोगिता की राह खोल दी है। बता दें कि दुर्घटना में घायल ठाणे के एक 53 वर्षीय शख्स को इलाज के दौरान ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। उस शख्स ने पहले ही अंगदान कर रखा था। उसके दिल का भी ऑपरेशन हो चुका था। इसकी वजह से लिवर दान करने की प्रक्रिया पूरी की गईस्टेशन के बाहर खड़ी ऐम्बुलेंस के जरिए इसे कुछ ही मिनटों में अस्पताल पहुंचा दिया गया। । लिवर को 3:04बजे की लोकल ट्रेन में ठाणे से रवाना किया गया। इसके बाद 3 बजकर 35 मिनट पर लिवर दादर पहुंच गया।